पाटन। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेलूद में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में स्कूली बच्चों के साथ बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने बस्ती का भ्रमण किया और देशभक्ति के नारे लगाए।

तिरंगा यात्रा बजरंग चौक से शुरू होकर सेलूद के विभिन्न हिस्सों से गुजरी। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा। स्कूली बच्चों में भी तिरंगा यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

यात्रा में पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, महेश्वर बंछोर, रमेश देवांगन सहित अन्य नागरिक एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने स्वतंत्रता दिवस के पर्व को उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाने का संदेश दिया।







