हर घर तिरंगा…..थीम पर डंगनिया में निकाली गई तिरंगा यात्रा


पाटन। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शासकीय प्राथमिक शाला डंगनिया विकास खण्ड पाटन के बच्चों और स्वच्छता दीदियों ने हाथ में तिरंगा लेकर बैंड के साथ डंगनिया गांव में तिरंगा यात्रा निकाल देशभक्ति और स्वच्छता का संदेश दिया। सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने घर-आंगन में तिरंगा फहराएंगे तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएंगे। इस दौरान प्रधान पाठक आर.के. घोरमोड़े, शिक्षिका वीणा साहू , स्वच्छता दीदियों सहित ग्रामीण जन एवं छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।