तिरगा हाईस्कूल का नाम स्व. दाऊ कुर्मी प्यारे लाल बेलचंदन के नाम से हुआ नामकरण, प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू हुये शामिल

दुर्गग्रामीण । दुर्गग्रामीण के अंतर्गत ग्राम तिरगा में नामकरण व स्कूल में प्रयोग शाला कक्ष, सांस्कृतिक शाला कक्ष व स्मार्ट कक्षा लोकार्पण का कार्यक्रम रखा गया। समारोह मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू (गृह, लोकनिर्माण, राजस्व एवं धर्मस्व मंत्री छ.ग. शासन)

अध्यक्षता -भजन सिंह निरंकारी (पूर्व विधायक) ,विशिष्ट अतिथि – डोमेन्द्र भेड़िया (पूर्व विधायक) प्रतिमा चंद्राकर (पूर्व विधायक) ,गोपेन्द्र किशोर बेलचंदन (वरिष्ट कार्य.कांग्रेस) तारा कुमार शर्मा (वरिष्ट कार्य.काग्रेस) ,शालिनी रिवेन्द्र यादव ( अध्यक्ष जि.पं दुर्ग ,माया बेलचंदन (सदस्य जि. पं. दुर्ग) ,पूर्व जिला पंचायत सभापति केशव बंटी हरमुख, हेमकुमारी देशमुख (सदस्य ज. पं.) , ग्राम पंचायत तिरगा सरपंच घसिया राम देशमुख की उपस्थिति में हुआ ।

उल्लेख हो कि गांधी ग्राम के नाम से प्रख्यात ग्राम तिरगा में स्वतंत्रता पूर्व स्व. प्यारे लाल बेलचदंनके नेत्तृत्व में सेवादल का गठन हुआ था। सेवादल द्वारा ग्रामवासियों के सहयोग से नदी के धार परिवर्तन, समाचार केन्द्र निर्माण, कुंआ, सचिवालय का निर्माण श्रमदान से कर इतिहास बनाया गया। ग्राम तिरगा में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दाऊ जी की देन है। कृषकों के लिए वरदान मोहंदीपाट खरखरा परियोजना के जनक रहे । ग्राम तिरगा आपका जन्म एवं कर्मस्थली रहा है जिसकी स्मृति को स्थायित्व प्रदान करने ग्राम पंचायत तिरगा के मांग पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के पहल से शास.उ.मा.वि.गांधी ग्राम तिरगा का नामकरण स्व.दाऊ कुर्मि प्यारे लाल बेलचंदन का आदेश छत्तीसगढ़ शासन ने स्वीकृति दी । इस उपलक्ष्य में नामकरण समारोह का आयोजन ग्राम तिरगा में शाला प्रांगण में किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के तेलचित्रण की पूजा अर्चना कर शुरुआत की गई।ततपश्चात सभी अतिथियों के द्वारा स्कूल में बने अतरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया गया । साथ ही स्कूल के बच्चों द्वारा रँगारंग प्रस्तुति दी गई। इस नामकरण के अवसर पर बेलचंदन के परिवार जनों द्वारा सभी मंचस्थ अतिथियों को गाँधी की टोपी पहनाकर स्वागत किया गया । स्वागत भाषण ग्राम के सरपँच घशिया राम देशमुख ने कहा कि आज मुझे बहुँत खुशी है जो सपना हम सबने देखा था वह पुरा हो गया है ।नामकरण के मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि ताम्रध्वज साहू ने दाऊ जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा की में अपने आपको सौभाग्य शाली मानता हूँ की में दाऊ जी के साथ काम करने का अवसर मुझे मिला आगे कहा कि दाऊ बहुंत ही सहज सरल और काम के प्रति उनका लगाव था हर कार्य को सभी से राय लेकर करते थे। वे कृषि,राजनीति, समाज के क्षेत्र में हमेशा उनका अतुल्य योगदान रहा है। इस ग्राम में राष्ट्रपिता महात्मागाँधी एवं स्व दाऊ कुर्मी प्यारेलाल बेलचंदन का मूर्ति स्थापना किया जायेगा जिसकी स्वीकृति मंत्री साहू द्वारा दी गई। ताकि हमारे पूर्वजों के महान कार्यो को याद कर आगामी पीढ़ी को दिशा मिल सके। इस अवसर पर सेवादल सदस्य गुहराम देशमुख ,पत्रकारिता के क्षेत्र में पत्रकार संजय साहू व राजेन्द्र साहू का सम्मान किया गया।

इस मौके पर अध्यक्ष जिला कांग्रेस बालोद चन्द्रप्रभा सुधाकर,बाबूलाल देशमुख, जनपद सदस्य सहेली देशमुख, पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी समिति दुर्ग प्रीतपाल बेलचंदन,रमाकांत दृवेदी,मोहन हरमुख,जिला पंचायत कृषि सभापति योगिता चंद्रकार, तारकेश्वर चन्द्राकर, मुकेश बेलचंदन, भूपेंद्र बेलचंदन, भोज देशमुख, मुरली देशमुख, जयंत बेलचंदन, गुहराम देशमुख, रमेश साहू,जीवन साहू,रूपेश देशमुख जिला शिक्षा अधिकारी अभय जसवाल, डॉ के वी राव,गोविंद साव, संकुल प्रभारी निकुम सजंय चन्द्राकर, सहित समस्त पंचगण व ग्रामवासी ग्राम पंचायत तिरगा शाला प्रबंधन समिति शा.उ.मा.वि.एवं शाला परिवार तिरगा (झोला) के ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।