अण्डा।दाऊ कुर्मी स्वर्गीय प्यारेलाल बेलचंदन शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तिरगा एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय हिंदी माध्यमिक विद्यालय तिरगा का 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया।
कक्षा 10वीं में परिणाम 72 प्रतिशत रहा। सुरभि साहू (पिता- ओमप्रकाश साहू) ने 94.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं हिमांशु देशमुख (पिता- सुनील देशमुख) ने 84% अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 12वीं का परिणाम 83 प्रतिशत रहा, जिसमें प्रथम स्थान जिज्ञासा साहू पिता कीर्तिकांत साहू )88% द्वितीय स्थान वेणिका साहू पिता हरिशंकर साहू 85.6% तृतीय स्थान खिलेश्वरी साहू पिता देवेंद्र साहू 85%2 अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का गौरव बढ़ाया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्य पुष्पा रामटेके, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही ग्राम की सरपंच घसियाराम देशमुख, उपसरपंच सुखित ढीमर,स्कूल अध्यक्ष युवराज देशमुख स्कूल संसद जनप्रतिनिधि अध्यक्ष भूपेंद्र बेलचंदन, सुरेंद्र बेलचंदन समाजसेवी) टिंकू दिल्लीवार एवं एमन देशमुख सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों में इस उत्कृष्ट परिणाम को लेकर खुशी का माहौल है और सभी ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया।







