पण्डरिया । किसानों के द्वारा अपने अधिकारों की मांग को लेकर कवर्धा- पंडरिया मुख्य मार्ग पर परसवारा चौक पर 4 घंटे तक चक्का जाम किया।

किसान अपनी मुख्य 2 मांगे जिसमे पंडरिया शक्कर कारखाना से मिलने वाली सत्र 2019-20 की रिकवरी राशि 86 रुपये प्रति क्विंटल की मांग,व सोसायटी से धान की बोरे की बाध्यता को खत्म करने की मांग लेकर चक्का जाम किये।
युवा किसान नेता रवि चंद्रवंशी ने कहा कि आखिर किसान कब तक अपनी अधिकार स्वरूप मांगों को लेकर सड़क पर बैठते रहेंगे।बार -बार सड़क पर लड़ने से किसानों की बात सुनी जा रही है।
जिससे ये प्रतीत होता है कि हमारे जिले के जनप्रतिनिधि विधायक मंत्री सांसद सब निष्क्रिय है। उनको किसानों की समस्या के बारे में कोई मतलब नहीं है।
भारतीय किसान संघ ब्लॉक अध्यक्ष द्वारिका चंद्रवंशी ने बताया कि किसान साथियों के साथ इसी प्रकार फरवरी 2020 में धान बेचने के लिए 5 दिनों तक चक्का जाम करना पड़ा था। जिसके बाद सैकड़ो किसानों के ऊपर FIR किया गया था। जिसका न्यायालयीन प्रक्रिया आज भी चल रहा है।
किसानों ने एक स्वर में कहा कि आज हमारी लड़ाई की शुरुआत है।आगे इससे बड़ा उग्र आंदोलन किया जाएगा।
चक्का जाम में प्रमुख रूप से ग्राम परसवारा, पलानसरी, रोहरा, चारभाठा, अँधियारखोर, मोहगांव, जंगलपुर, मंझोली, कोयलारी, कुम्हि, कापा, रौहा, लडुवा, बिसेसरा सहित अन्य गाँव के सैकड़ो किसान भाई उपस्थित थे।