परीक्षा से वंचित न रहे कोई छात्र इसलिए ग्रुप में पालकों को रिमाइंडर मेसेज डालकर दी सूचना, विलंब से मेसेज डालने की ख़बर भ्रामक, तर्रा पब्लिक स्कूल मामले में प्राचार्य ने रखा अपना पक्ष


पाटन। अर्धवार्षिक परीक्षा का विलंब से सुचना देने के खबर पर पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तर्रा के प्राचार्य द्वारा उक्त समाचार पर अपना पक्ष रखते हुए यह बताया गया कि विकासखंड कार्यालय से टाइम टेबल प्राप्त होते ही 2 /12/2025 को ही अभी संबंधित कक्षाओं के छात्रों को सूचित कर दिया गया था।  आज सभी कक्षाओं के व्हाट्सअप ग्रुप में केवल रिमाइंडर इसलिए डाला गया ताकि कोई भी छात्र परीक्षा से वंचित न रहे, जिसे पालक द्वारा  अनावश्यक रूप से गलत ढंग से प्रस्तुत किया गया और वेब पोर्टल न्यूज में डाल दिया गया। जिसका उन्होंने खंडन किया है।