गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देने के लिए नगर के व्यापारी सहित गौ भक्तो किया सांकेतिक नगर बंद,कांग्रेस विंग ने धरना देकर ज्ञापन सौपा


पंडरिया। हिन्दू धर्म के चारो पीठों के शंकराचार्यों के आह्वाहन पर रविवार को 10 बजे 10 मिनट के लिए सांकेतिक भारत बंद आह्वान किया गया, जिसमे पंडरिया नगर के व्यापारी सहित गौ सेवको ने इसका समर्थन करते हुए अपना योगदान प्रदान किया।जिसमे नगर के व्यापारी निश्चित समय पर अपने प्रतिष्ठान को 10 मिनट के लिए छोड़कर बाहर निकले व अपने हाथो में पोस्टर रख कर यह संदेश दिया कि वे गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने दृढ़ संकल्पित हैं।


इस आव्हान का समर्थन नगर व पुरे क्षेत्र में निरंतर गौ सेवा सहित जीव सेवा में तत्पर करने वालों ने किया है। बेजुबाँ सेवा समिति के संयोजक सुमीत तिवारी का कहना है कि गौ मां हमारी अपनी मां के बाद दूसरी ऐसी मां है, जिनका दूध पीकर हम जीवन भर मजबूत रहते है।गौ माता का हर चीज अमृत के समान है।आज गौ वंश की स्थिति पूरे देश में दयनीय है। हर रोज सड़को पर या कत्ल खाने में काटे जा रहे है। इनके लिए उचित कानून बनाने की आवश्यकता है।जिससे गौ वंश को बचाया जा सकता है।इस संकल्प अभियान में अनुराग ठाकुर पार्षद,व्यापारी संघ अध्यक्ष विजय जायसवाल, विहिप अध्यक्ष यशपाल छाबड़ा,रवि चाबड़ा, नरेंद्र तिवारी,गौ सेवक अपेंद्र चौबे,निखिल सोनी,पुष्पेंद्र पाठक, तनिष्क तिवारी,राजा देवांगन, मृगेंद्र राजपूत, अजय देवगन, महेंद्र यादव, संदीप रात्र, सहित सभी नगर के प्रतिष्ठित जन उपस्थित रहे।
कांग्रेस विंग ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा
नगर के कांग्रेस विंग व प्रबुद्धजनों द्वारा भी गांधी चौक में धरना प्रदर्शन कर गौ हत्या बंद करने की मांग केंद्र सरकार से की गई।नगर में सनातन प्रेमियों व शंकराचार्य के शिष्यों द्वारा इस आंदोलन को क्रम बद्ध किया गया।जिसमें सर्वप्रथम सुबह 9.15 बजे नगर में पैदल रैली निकालकर जगद्गुरुओ के संदेश को जनता तक पहुंचाया गया तथा गांधी चौक में एक घंटे का धरना प्रदर्शन कर देश के प्रधानमंत्री व राज्य के मुख्यमंत्री को आंदोलनकर्ताओं ने आड़े हाथ लेकर गौ माता हत्या के विषय पर अपनी मांगो को जनता के सामने रखी । जिसमे नगर के प्रमुख वरिष्टजन,व्यापारी ,युवा सहित अन्य क्षेत्रीय आमजन सनातन प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इसके उपरांत उपस्थित लोगों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर नारा लगाते हुवे अपनी मांग पर सरकार को जगाने का शपथ लिया।अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम उपस्थित प्रशासनिक अधिकारी सीएमओ को ज्ञापन सौपा गया । आंदोलन के दौरान आंदोलनकर्ताओं द्वारा गौ माता पर वोट की राजनीति बंद करो,धर्म की आड़ पर गंदी राजनीति बंद,करो गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देना होगा व गोहत्या बंद हो के नारे लगाया गया । उक्त आंदोलन में पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस नीलकंठ चन्द्रवंशी,संजू तिवारी,टिकम शर्मा,आनंद सिंह,नवीन जायसवाल,प्रिंस सलूजा,तामस्कर तिवारी,शिव गायकवाड़,रमेश गुप्ता,बद्री शुक्ला,प्रशांत सिंह बैस,संतोष जैन,गोपाल चंद्रवंशी,गुरुदत सर्मा,श्यामू धूलिया,राधेलाल भास्कर,खोवा भास्कर,घनस्याम साहू,चंद्रभान कोशले,तेजस्वी चन्द्रवंशी,ललित देवांगन,धर्मेंद्र ठाकुर,अमित सर्मा,प्रदीप यादव,संतोष चन्द्रवंशी,मनीष शर्मा,गनीराम साहू,टेकलाल यादव,रमा विस्वकर्मा,अजय बंजारे,विकास कुमार,मनोज कुमार,रामकुमार,नरेश कुमार दिलीप शांडिल्य सहित सैकड़ो की संख्या में सनातनी उपस्थित रहे।