ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन और मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम का हो रहा संचालन, 35 प्रतिशत अनुदान राशि से शुरू करें स्वरोजगार

दुर्ग । छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर श्रृजन कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। जिसमें परियोजना लागत पर 35 प्रतिशत अनुदान राशि उपलब्ध कराया जाता है। पीएमईजीपी हेतु ऑनलाईन आवेदन पोर्टल पर जाकर किया जा सकता है। इसके अलावा मुख्यमंत्री सृजन कार्यक्रम के लिए आवेदन और अन्य वांछित जानकारी खादी ग्रामोद्योग कार्यालय जिला पंचायत दुर्ग से प्राप्त कर सकते हैं।