आज भारतीय जनता पार्टी का रोड शो पाटन में ,अटल विजय संकल्प रैली दुर्ग  सांसद विजय बघेल के द्वारा

पाटन : भारतीय जनता पार्टी पाटन नगर द्वारा आज दिनांक 9 फरवरी रविवार को सुबह : 11 बजे से मां अखरा दाई, प्रांगण अखरा से शुरू होगी।
जिसमें पाटन नगर के सभी वार्डों से होकर गुजरेगी, अखरा ,अटारी , खोरपा,पाटन होते सभी 15 वार्ड का रोड शो ,अटल विजय संकल्प रैली निकालकर जनता से भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड मतों से विजयी बनाने कमल छाप में बटन दबाकर वोट करने की अपील की जायेगी,जिसमें मुख्य रूप से दुर्ग संसद माननीय श्री विजय बघेल जी , निवर्तमान दुर्ग जिलाध्यक्ष श्री जितेंद्र वर्मा जी ,पाटन मंडल अध्यक्ष श्रीमति रानी बंछोर,महामंत्री अखिलेश मिश्रा ,हरिशंकर साहू सहित पाटन नगर पंचायत पाटन के अधिकृत अध्यक्ष प्रत्याशी श्री योगेश निक्की भाले जी एवं सभी भाजपा अधिकृत पार्षद प्रत्याशी सहित पूरे नगर पंचायत पाटन के पदाधिकारी एवं समस्त कार्यकर्ता एवं देवतुल्य जनता उपस्थित रहेगी।

भारतीय जनता पार्टी पाटन नगर ,पाटन के सभी नागरिकों को इस अटल विजय संकल्प रैली में शामिल होने की अपील की ,यह जानकारी सोशल मीडिया प्रभारी, अमित वर्मा ने दी।