आज नगर पालिका अमलेश्वर में विकास कार्यो का भूमिपूजन,  सांसद विजय बघेल होंगे मुख्य अतिथि

सेलूद। नगर पालिक परिषद अमलेश्वर में 13 जनवरी की सुबह 10.30 बजे से वार्ड 8 में कबीर चौक में 365.36 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन होगा। मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल होंगे। अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य हर्षा चन्द्राकर करेगी। विशिष्ट अतिथि कमलेश चन्द्राकर, मंडल अध्यक्ष, अमलेश्वर मंडल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष लोकमणी चन्द्राकर, फेरहा राम धीवर सांसद प्रतिनिधी, कैलाश यादव महामंत्री, रेवती दयानंद सोनकर पूर्व सदस्य जनपद, मोहन साहू अध्यक्ष, डॉ. आलोक पाल अध्यक्ष नगर भा.ज.पा. होंगे। यह जानकारी लवकेश ध्रुव अनु.वि.अधि. रा. पाटन एवं पदेन प्रशासक नगर पालिका परिषद अमलेश्वर ने दी।