आज होली मिलन के बहाने जुटेंगे भाजपाई, सरपंच रानितराई निर्मल जैन कर रहे है आयोजन, सांसद विजय बघेल भी होंगे शामिल


पाटन। पाटन ब्लॉक के ग्राम रानीतराई में 24 मार्च दिन रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का प्रमुख सूत्रधार ग्राम पंचायत रानीतराई के सरपंच एवं भाजपा नेता निर्मल जैन है।। बताया जा रहा है कि इस आयोजन में होली मिलन के बहाने पाटन विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता जुड़ेंगे। वही इस कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल भी अपनी उपस्थिति देंगे। इसके अलावा जिला से भी कई वरिष्ठ भाजपा नेता के शामिल होने के भी संकेत मिल रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस होली मिलन समारोह आयोजन को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। साथ ही साथ इसकी तैयारी भी बृहद रूप से की जा रही है ।