पाटन। नगर पंचायत पाटन के खोरपा वार्ड में नंदी चौक के पास आज शनिवार 18 नवंबर को लोक कला मंच सांस्कृतिक कार्यक्रम रंग झरोखा की प्रस्तुति होगी। मां लक्ष्मी पूजा उत्सव समिति खोरपा द्वारा यह आयोजन कराया जा रहा है। जिसमे भारी भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है। प्रसिद्ध बांसुरी वादक , गीतकार, संगीतकार दुष्यंत हरमुख और प्रसिद्ध लोक गायिका रिंकी देवांगन अपनी पूरी टीम के साथ प्रस्तुति देंगी।

- November 18, 2023
आज खोरपा (पाटन) में होगी छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक कला मंच रंग झरोखा की प्रस्तुति, लोककलाकार दुष्यंत हरमुख, गायिका रिंकी देवांगन के साथ रंग झरोखा परिवार देंगी प्रस्तुति, मां लक्ष्मी पूजा उत्सव समिति का आयोजन
- by Balram Yadu