पाटन। नगर पंचायत पाटन के खोरपा वार्ड में नंदी चौक के पास आज शनिवार 18 नवंबर को लोक कला मंच सांस्कृतिक कार्यक्रम रंग झरोखा की प्रस्तुति होगी। मां लक्ष्मी पूजा उत्सव समिति खोरपा द्वारा यह आयोजन कराया जा रहा है। जिसमे भारी भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है। प्रसिद्ध बांसुरी वादक , गीतकार, संगीतकार दुष्यंत हरमुख और प्रसिद्ध लोक गायिका रिंकी देवांगन अपनी पूरी टीम के साथ प्रस्तुति देंगी।






