पाटन में आज सियासी संग्राम का दिन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल के गढ़ में तीन बड़े नेताओं की बैठकों से बढ़ेगी राजनीतिक हलचल, पढ़िए पूरी खबर

पाटन। पूर्व मुख्यमंत्री के राजनीतिक गढ़ पाटन में रविवार को दिनभर राजनीतिक सरगर्मी देखने को मिलेगी। अलग-अलग स्थानों पर होने वाली बैठकों, स्वागत रैलियों और प्रदर्शन कार्यक्रमों के चलते पूरे क्षेत्र का सियासी माहौल गर्म रहने की संभावना है। कांग्रेस और छत्तीसगढ़ जोहार पार्टी के प्रमुख नेताओं के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

छत्तीसगढ़ जोहार पार्टी के सुप्रीमो रविवार सुबह करीब 11 बजे पाटन के स्वामी आत्मानंद चौक पहुंचेंगे। यहां पार्टी कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे। इसके बाद बाइक रैली के रूप में उनका काफिला साहू सदन पहुंचेगा, जहां कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक में करीब 500 लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

इधर कांग्रेस की ओर से भी पाटन में राजनीतिक गतिविधियां तेज रहेंगी। रेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित होगी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र , आशीष वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक के बाद सभी कार्यकर्ता स्वामी आत्मानंद चौक पहुंचकर स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे।

वहीं भी रविवार को पाटन ब्लॉक के दौरे पर रहेंगे। जानकारी के अनुसार उनका स्वागत मोतीपुर चौक पर किया जाएगा। इसके बाद रैली के रूप में उनका काफिला अमलेश्वर तिरंगा चौक होते हुए अमलेश्वर डीह पहुंचेगा, जहां वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे।

एक ही दिन में विभिन्न राजनीतिक दलों और नेताओं के कार्यक्रमों के चलते पाटन में पूरे दिन राजनीतिक हलचल बनी रहने की संभावना है। कार्यकर्ताओं ने स्वागत, रैलियों और बैठकों की तैयारियां पूरी कर ली हैं, जिससे क्षेत्र का सियासी माहौल पूरी तरह गरमा गया है।