केशव साहू 9302435161
नए जिले केसीजी के छुईखदान जनपद पंचायत क्षेत्र के अलावा कुछ ग्राम पंचायतों के सरपंच व सचिव के द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ प्रेस प्रतिनिधियो व आरटीआई एक्टिविस्ट पर झूठी शिकायत करने का प्रचलन बड़ गया है, हाल ही छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन पूर्व ब्लाक अध्यक्ष संजू महाजन के द्वारा खबर बनाने के उद्देश्य से सूचना के अधिकार के तहत आवेदन लगाने के लिए माना किया जा रहा है, साथ ही अभद्र व्यवहार भी किया गया, आर.टी.आई. नियम के अनुसार लगाया गया था, जिससे संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिवो के भ्रष्टाचार उजागर होने वाले थे जिससे बौखला कर 02 जनवरी 2024 को छुईखदान जनपद पंचायत में जबरन एकजुट होकर बलपूर्वक धक्का-मुखी करते हुए गाली-गलौज करके आर.टी.आई. प्रथम अपील आवेदन की सुनवाई के तहत इस प्रकार अभद्र व्यवहार किया गया, और गर्मी गर्म माहौल को देखते हुए प्रथम अपीलीय अधिकारी सुनवाई का तारिक आगे कर दिया गया, पूरे घटन क्रम की जानकारी श्री महाजन के द्वारा स्थानीय थाना में दिया गया,
पूरे मामले की जानकारी आज कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पांडे को ज्ञापन सोप कर चर्चा करते हुए अभद्र व्यवहार करने वाले सरपंच सचिव पर उचित कार्यवाही की मांग की ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो रहे हैं जिससे देखते हुए छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के पद अधिकारी एवं सदस्य सामने आ रहे हैं







