आज 28 सितंबर को सजेंगे रंगोली, नया बस स्टेंड में रंगोली स्पर्धा, नव हिंद दुर्गोत्सव समिति का आयोजन, 5 विजेता होंगे पुरस्कृत

पाटन। नवहिन्द दुर्गोत्सव समिति नया बस स्टैण्ड पाटन में तृतीय दिवस 28 सितम्बर को रात्रि 7:00 बजे से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा , इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग भाग ले सकते हैं। प्रतिभागी में से प्रथम 5 विजेता को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।
उक्त जानकारी देते हुए अध्यक्ष हर्ष भाले ने कहा कि हमारे समिति का प्रमुख उद्देश्य लोगो के अंदर छिपी प्रतिभा को उभारना है।