पाठकों की पाती में आज स्वामी विवेकानंद जयंती, युवा दिवस विशेष: अशोक कुमार यादव ‘शिक्षादूत’ के कलम से

कविता का शीर्षक – महापुरुष स्वामी विवेकानंद

भारत के धर्म महानायक। विधाता रूप महापुरुष लायक।।

वेदांत के आध्यात्मिक गुरु। जन हृदय में चेतना किए शुरू।।

जन्म लिए कायस्थ परिवार। कलकत्ता नगरी बना संसार।।

विद्या स्वामी नरेंद्र नाथ दत्त। सनातन धर्म का पथ प्रदत्त।।रामकृष्ण मिशन के अग्रदूत। विश्वनाथ और भुनेश्वरी सपुत।।

गुरु परमहंस के प्रिय शिष्य। प्रभु राम,कृष्ण परमेश सदृश्य।।

कुशाग्र बुद्धि धर्म अनुगामी। सभ्यता और संस्कार स्वामी।।

देशभक्त, प्रतापी, सन्यासी। देव-देवी, कर्मफल विश्वासी।। विद्यासागर से लिया संज्ञान। हिंदू शास्त्र, दर्शन का ज्ञान।।

शास्त्रीय संगीत के थे ज्ञाता। कला और साहित्य के विधाता।।

संस्कृत,बंगाली के पंडित। अनैतिक,अधर्म को करते खंडित।।

विलक्षण प्रतिभा,श्रुतिधर। विश्व अलौकिक वचन विवर।।

कर्म,राज,ज्ञान,भक्ति योग। अद्यतन भारत कृतियां प्रयोग।।

तन गेरुआ पट किए धारण। पैदल ही किए विश्व भ्रमण।।

विश्व धर्म परिषद् प्रतिनिधि। भारत के महान संचित निधि।।

अमेरिका में किए सम्मेलन। बहनों और भाइयों का उद्बोधन।।

उठो जागो, अनमोल वचन। हर आत्मा ईश्वर का सदन।।

एक समय में एक काम करो। बाकी सब कुछ भूल जाओ।।

अच्छी बात का मज़ाक बनता। फिर उसे स्वीकारा जाता।।

तुम चिंता नहीं, चिंतन करो। नए-नए विचारों को जन्म दो।।

एक और विवेकानंद चाहिए। क्या किया समझाने के लिए?

ध्यान ब्रह्मरंध्र महासमाधि। बेलूर गंगा तट चंदन अंत्येष्टि।।

कवि- अशोक कुमार यादव ‘शिक्षादूत’

पद- सहायक शिक्षक (प्रभारी प्रधान पाठक)

पता- शिक्षक नगर मुंगेली छत्तीसगढ़

योग्यता- एम.ए.हिंदी एवं अंग्रेजी साहित्य, डी.एड, टी.ई.टी, छ.ग. सेट परीक्षा लगातार तीन बार उत्तीर्ण।

प्रकाशित पुस्तकें- 1) “युगानुयुग” (स्वरचित काव्य संग्रह)

2) “मेरी कविता मेरी कहानी” (साझा पद्य एवं गद्य संग्रह)

3) “मन की लहर” (साझा काव्य संग्रह)

शैक्षिक उपलब्धियां-

1) मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण 2020 शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित।

2) विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित।

3) शिक्षा में नवाचार हेतु इनोवेटिव पाठशाला सम्मान से सम्मानित।

4) कोरोना महामारी के समय बच्चों की अनवरत पढ़ाई जारी रखने में स्वैच्छिक रूप से भागीदारी निभाने के लिए एवं नियमित ऑनलाइन/ऑफलाइन कक्षाएं लेने के लिए छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ससम्मान प्रमाण पत्र।

5) छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के किलोल पत्रिका में माह नवंबर,दिसंबर और जनवरी 2021-22 को तीन कहानियां,चार कविताएं और दो कहानियां प्रकाशित हुई।

साहित्यिक उपलब्धियां-

1) शिक्षक गौरव सम्मान 2) श्रीकृष्ण जन्माष्टमी साहित्य सम्मान 3) हिंदी साहित्य सम्मान 4) नमो साहित्य सम्मान

5) महात्मा गांधी साहित्य सम्मान 6) विश्व शिक्षक दिवस सम्मान 7) नवरात्र साहित्य सम्मान 8) विजयादशमी साहित्य सम्मान 9) करवा चौथ साहित्य सम्मान 10) भारत माता अभिनन्दन सम्मान 11) मुरली मधुर सम्मान 12) श्राद्ध पक्ष पवित्र सम्मान 13) अनमोल रत्न सम्मान 14) अनंता सम्मान 15) जगत श्री सम्मान 16) वैभव सम्मान 17) काव्यश्री सम्मान 18) साहित्य श्री सम्मान 19) चंद्र शिरोमणि सम्मान 20) काव्यश्री हिंदुस्तान साहित्य सम्मान 21) कलम सारथी सम्मान 22) हिंदी शिरोमणि सम्मान 23) प्रशंसा पत्र सम्मान 24) श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान 25) बालश्री सम्मान 26) श्रेष्ठ शब्द-शिल्पी सम्मान 27) मनु सम्मान 28) मां शारदा साहित्य सम्मान 29) श्रेया श्री सम्मान 30) धरणी सम्मान 31) भारत माता अभिनंदन सम्मान 32) कहानी श्री सम्मान 33) श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान।