सरकारी अस्पताल में आज चरमरा सकती है स्वास्थ्य व्यवस्था, विभाग के अधिकारी कर्मचारी ने को है हड़ताल में जाने की घोषणा, पढ़िए पूरी खबर


पाटन। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आव्हान अधिकारी कर्मचारियों  की मांगो के सम्बन्ध मे दिनांक 15.02.2023 को विकासखंड  पाटन के लगभग 162 अधिकारी  कर्मचारी एक दिवसीय अवकाश लेकर आंदोलन मे  जा रहे है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के व खंड विस्तार  प्रशिक्षण अधिकारी  प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक  बीएल वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारियों कि  वेतन विसंगति, 13 माह का वेतन सहित सातवे वेतनमान कि गृह भाड़ा भत्ता तथा अन्य भत्तो कि मांगो को लेकर एक दिवसीय आंदोलन 15.02.2023 को रहेंगे।