पाटन। नगर सहित पाटन क्षेत्र के जनता बहुप्रतीक्षित मांग को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूरा आज करेंगे । पाटन के राजीव सरोवर को अब लोग मरीन ड्राइव कहने लगे हैं। इसका लोकार्पण आज शाम को प्रदेश के मुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक भूपेश बघेल करेंगे। इस राजीव सरोवर में खास बात यह है कि इसे काफी खूबसूरत तरीके से बनाया गया है। चारों तरफ हरी हरी घास और बीच में तालाब में पानी लोगों को बरबस ही आकर्षित कर रहा है । बीच-बीच में फव्वारा भी लगाए जाने की खबर है।

टहलने के लिए आए बच्चे बुजुर्ग महिलाओं की बैठने के लिए भी कुर्सी की व्यवस्था की गई है । वही बताया जा रहा है कि लोगों के मनोरंजन के लिए झूले तथा स्वादिष्ट व्यंजन मिले इसके लिए चौपाटी का भी निर्माण इस जगह पर किया गया है। कॉलेज रोड पर स्थित यह मरीन ड्राइव शाम होते ही लोगों को बरबस ही आकर्षित कर रहे हैं ।आकर्षक लाइट की साज-सज्जा के साथ यह राजीव सरोवर आज से आम जनता के लिए खुल जाएगी । इसे लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। नगर पंचायत के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ने इस निर्माण के लिए नगर की जनता के तरफ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ओएसडी आशीष वर्मा आभार जताया है। पाटन की जनता को अब शहरों जैसी सुविधाएं मिलनी शुरू हो गई है मरीन ड्राइव अर्थात राजू सरोवर पाटन के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।






