आज गातापार में रहेगा राजनीतिक गहमा गहमी, साहू समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, साहू समाज के अलावा भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता कर रहे जोशीला स्वागत की तैयारी


पाटन। 22 अप्रैल शनिवार पाटन के लिए काफी खास दिन बनने जा रहा है। साहू समाज के द्वार 16 जोड़ी का आदर्श विवाह तो होगा ही। लेकिन उससे भी ज्यादा चर्चा आज होने वाली राजनीतिक गहमा गहमी की है। आज गाता पार में आयोजित तहसील साहू समाज के आयोजन में राजनीति के दो दिग्गज शामिल होंगे। हमेशा एक दूसरे पर राजनीतिक तंज कसने वाले दो वरिष्ट नेता का दौरा आज पाटन ब्लॉक में हो रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव आज कार्यक्रम में शमिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक जानकारी के मुताबिक सबसे पहले भाजपा अध्यक्ष अरुण साव करीब 1 बजे गाता पार पहुंचेंगे। इससे पहले भाजपा उत्तर पाटन मंडल अध्यक्ष लोकमणी चंद्राकर के नेतृत्व में भाजपाई पाटन विधानसभा के प्रवेश द्वार अम्लेशवर  में  भाजपा अध्यक्ष अरुण साव का जोशीला स्वागत करने तैयारी की है। बताया जा रहा है की रास्ते में और भी जगह जगह भाजपाई स्वागत कर सकते है। वे दोपहर 3 बजे तक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद प्रदेश के मुखिया पाटन के विधायक भूपेश बघेल 3 बजे के बाद हेली काफ्टर से खेल मैदान स्थित गातापार  स्थित हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां पर पाटन क्षेत्र के दिग्गज कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा साहू समाज के लोगो द्वारा स्वागत किया जाएगा। यहां से श्री बघेल सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। आज एक दिन कुछ ही घंटे के अंतराल में इस तरह से दो दिग्गज नेताओं का आगमन की चर्चा पूरे क्षेत्र में है। वही पुलिस प्रशासन भी तैयारी में जुटे हुवे है।