पाटन। ग्राम पंचायत महुदा में पिछले कार्यकाल में जो शौचालय निर्माण हुआ था वह विवाद में आ गया है। वर्तमान सरपंच मनोज साहू ने तात्कालिक सरपंच कुमारी बाई पटेल की शिकायत करते हुए जांच की मांग किया है।। वर्तमान सरपंच मनोज साहू ने प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री कार्यालय सहित जिला कलेक्टर को ईमेल के माध्यम से शिकायत करते हुए जांच की मांग की है। शिकायत में बताया गया है कि गांव में लगभग 50% घरों में शौचालय निर्माण का कार्य लंबित है।

वहीं इसके अलावा 30% परिवार को अभी तक शौचालय निर्माण की राशि का द्वितीय किस्त प्राप्त नहीं हुआ है। सरपंच मनोज साहू ने बताया कि पिछले कार्यकाल में शौचालय निर्माण पर काफी गड़बड़ी हुई है जिसकी जांच किया जाना चाहिए और उसके बाद जांच प्रतिवेदन के आधार पर उचित कार्रवाई भी किया जाना चाहिए। सरपंच मनोज साहू का कहना है कि शौचालय निर्माण पूरा नहीं हुआ है इसके बाद भी ग्राम महुदा को खुले में शौच मुक्त ग्राम घोषित कर दिया है। उन्होंने मांग किया है कि मौके पर जाकर निरीक्षण करें और उचित कार्रवाई किया जाए।
इस विषय पर तात्कालिक सरपंच श्रीमती कुमारी पटेल ने बताया कि इस विषय पर पहले भी शिकायत किया गया था। जांच भी हो गया है। उन्होंने कहा कि दो बार तो शिकायतकर्ता ही जांच के समय नहीं पहुंचे थे। पूर्व सरपंच श्रीमती कुमारी पटेल ने कहा कि वर्तमान सरपंच मनोज साहू द्वारा कराए हुए कार्यों की शिकायत करते हुए जांच की मांग किए है इस कारण से वे पुराने कार्यकाल की शिकायत करने में लगे है।






