कल रविवार को पाटन में रैली का दिन, भाजपा, कांग्रेस, जोगी कांग्रेस के साथ ही छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का भी रैली , सीएम बघेल भी आएंगे, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अभी से तैयारी शुरू, करना पड़ रहा रूट डायवर्ट, आप भी जानिए

बलराम यादव/ 9893363894

पाटन। 14 अगस्त रविवार को पाटन के लिए काफी खास दिन होने वाला है। इस दिन रैली का दिन रहेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , सांसद विजय बघेल, जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी सहित छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के कई दिग्गज नेता कार्यकर्ता अपने अपने रैली में शामिल होंगे। सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुवे कई रैली का रूट डायवर्ट किये जाने की भी खबर है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन द्वारा आयोजित रैली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल होंगे। भाजपा का भी तिरंगा यात्रा 2 बजे पाटन पहुंचेगी। पाटन में रैली में सांसद विजय बघेल, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, तीनो मण्डल अध्यक्ष व सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसी तरह छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा 14 अगस्त को ही जबर हरेली कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमे पंथी टीम, कर्मा नृत्य, सहित राउत नाचा की प्रस्तुति के साथ रैली निकाली जाएगी। इसके अलावा जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी भी इसी रास्ते ग्राम बोरीद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे। सभी का समय दोपहर को ही है। इस कारण पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। बताया जा रहा है की छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की जबर रैली का रूट डायवर्ड किया गया है। पहले पूरा पाटन नगर का कार्यक्रम था। लेकिन अब अखरा दाई मंदिर से शुरू होकर अटारी होते हुवे वापस नया बस स्टैंड सभा स्थल आएंगे। सम्भावना जताई जा रही है कि इन रैलियों के कारण कल पाटन नगर में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने अभी से प्लानिंग की जा रही है।