पंडरिया-नगर के सुहानी कलेकशन के संचालक जसपाल सिंह सलूजा (काक्का) ने पर्यावरण संरक्षण समिति पंडरिया के सा 13 जुलाई को नगर के जोरा तालाब में पीपल का एक पौधा रोपित कर लोगों को पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।उनके द्वारा पौधों की सुरक्षा हेतु 2100 रूपये का सहयोग प्रदान किया गया।श्री सलूजा द्वारा पौधों की सुरक्षा व देखरेख कर समिति को सहयोग प्रदान किया जाता है।साथ ही समय-समय पर जरूरत मंद लोगों का सहयोग किया जाता है। सलूजा ने जल संकट को देखते हुए व पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए लोगों से पौधारोपण करने तथा सुरक्षा करने की अपील की है
इस अवसर पर समिति के मोहन राजपूत, अनुराग सिंह ठाकुर, गोविंद रजक, मोहन सिंह(राजू), राजीव श्रीवास्तव व मुकेश कौशिक उपस्थित उपस्थित थे।







