पंडरिया-पर्यावरण संरक्षण समिति पंडरिया के साथ पंडरिया भाजपा के सक्रिय सदस्य मीनाक्षी सिंह ठाकुर ने अपने दोनों सुपुत्रियों पीलू सिंह व परी के साथ मंगलवार सुबह को अपने जन्मदिन के अवसर पर नगर के गोपी बंद तालाब के पास नवापारा मार्ग में करंज का एक पौधा रोपित किया।साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।उन्होंने सभी लोगों से विशेष अवसरों पर पौधा लगाने तथा उनकी सुरक्षा करने की अपील की।मीनाक्षी द्वारा अनेक अवसरों तथा कार्यक्रमों में समिति के साथ पौधारोपण किया जाता है।इस अवसर पर समिति के मोहन राजपूत, अनुराग ठाकुर, गोविंद रजक, चंद्रप्रकाश राजपूत, एस एल कुर्रे, शंकर चन्द्रवंशी, वरिष्ठ अधिवक्ता भास्कर देवांगन, प्रभा देवांगन, संगीता हलवाई, पूर्णिमा शर्मा, माया पांडेय, पुष्पा चौबे सहित अनेक लोग उपस्थित थे।








