पंडरिया-वन विभाग पंडरिया परिक्षेत्र पूर्व अन्तर्गत वन क्षेत्र में रेत उत्खनन कर ट्रेक्टर से अवैध परिवहन करते हुए कार्यवाही की गई।गुरुवार दोपहर वन विभाग पंडरिया की टीम को अवैध परिवहन व उत्खनन की सूचना मुखबिर से मिली थी।


जिस पर टीम ग्राम कोदवा कक्ष क० 522 किलकिलानाला के पास पहुंची,जहां जंगल में अवैध रूप से वन क्षेत्र मे रेत उत्खनन कर परिवहन रहा था। मौका स्थल और रवाना हुए जहां कक्ष क्रमांक 522 पी.एफ. किलकिला नाला कुसुमहा के पास रेत को ट्रेक्टर में अवैध रूप भरकर अवैध परिवहन करते हुए पाया। ट्रेक्टर वाहन क्रमांक cg09-JH-9308 स्वराज 735 FEC एवं ट्राली BO CG09-JK-9874 है। वाहन को जप्त कर परिक्षेत्र कार्यालय पंडरिया पूर्व कालोनी में खड़ा किया गया। जिनका वन अपराध 20040/01 दिनांक 22/02/2024 जारी कर वन अधिनियम 1927 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।परिक्षेत्र महेन्द्र सिंह जोशी के प्रभार लेने के उपरांत अवैध अतिक्रमण, अवैध वनोपज परिवहन में शामिल 6 ट्रैक्टर के वन अधिनियम के कि सुसंगत धाराओं के अंतर्गत राजसात हेतु प्रस्तावित किया गया है।लगातार हो रही कार्यवाही से अवैध कार्य- करने वालों मे दहशत व्याप्त है। उक्त कार्यवाही में वन परीक्षेत्र अधिकारी महेन्द्र कुमार जोशी, परिक्षेत्र सहायक सी.डी,खूंटियाले, गौरीशंकर साहू परिसर रक्षक, कोदवा की दिलीप कुमार चन्द्राकर परिसर चतरी, सुरक्षा श्रमिक उत्तम कोदवा, इन्द्रपाल साकत, वाहन चालक लैनदास महिलांगे शामिल थे।






