
उतई। आवेदक कुंदन निषाद ने पहंडोर के कुछ युवकों पर मारपीट करने का रिपोर्ट उतई थाना में दर्ज कराए है। जानकारी के मुताबिक आवेदक पहंडोर मड़ाई में गुपचुप खा रहा था तभी कुछ युवक आए और तुम लड़की छेड़ते हो कहकर मारपीट करने लगन जानकारी के मुताबिक आवेदक कुंदन निषाद घुघवा थाना भिलाई 03 में रहता है। गांव में रेत गिट्टी, सिमेंट, छड व्यसाय करता है। दिनांक 12.02.24 को ग्राम पहंडोर का मंडाई मेला का कार्यक्रम था। जिसमें अपने दोस्त प्रशांत निषाद के साथ ग्राम पहंडोर मंडाई मेला देखने गया था रात्रि 08.00 बजे करीबन साक्षी गुपचुप ढेला में अपने दोस्त के साथ गुपचुप खा रहा था उसी समय ग्राप पहंडोर का भोला वर्मा, चंदन वर्मा , दीनू वर्मा ,शरद यादव ने एक राय होकर तुम मंडाई मेला में लडकी छेडते हो कहकर उसके साथ मां बहन की गंदी गंदी गालीया देकर जान से मारने की धमकी देते हुऐ हाथ मुक्का से मारपीट किया । उतई थाना में मामला दर्ज कर लिया है।







