बालोद/पुरूर। जिले से एक बड़ी और दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे-30 स्थित मरकटोला घाट में डीजे वाली पिकअप और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा में पिकअप सवार 5 लड़कों की मौत की खबर आ रही है, जबकि 5 अन्य घायल हो गए हैं। घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुरूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नेशनल हाईवे-30 के मरकटोला घाट में डीजे वाली पिकअप और ट्रक के बीच टक्कर हुई। हादसे में पिकअप सवार कुल 10 लड़के प्रभावित हुए, जिनमें से 5 की जान चली गई और 5 घायल बताए जा रहे हैं।
दुर्घटना की सूचना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर पुरूर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस घटना के संबंध में जांच कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और टक्कर के पीछे क्या कारण रहा, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस
मरकटोला घाट में हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है और घायलों के उपचार की जानकारी सामने आई है।

सड़क पर बिखरे ट्रक के टुकड़ों और धान की बोरियों सहित क्षतिग्रस्त पिकअप को हटा यातायात को शुरू किया गया और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मर्च्यूरी भेज आगे की कारवाई में जुट गई।






