रायपुर से लगे भाठापारा में दर्दनाक हादसा, स्टील प्लांट में हुआ ब्लास्ट, आधा दर्जन मजदूर की मौके पर मौत, 10 से अधिक मजदूर घायल, पढ़िए पूरी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे भाठापारा से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई और 10 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए हैं। फिलहाल हादसे से घायल मजदूरों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर मृतकों का शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र का है, जहां स्थित रियल स्टील प्लांट के कोयला भट्टे में आज विस्फोट हो गया। विस्फोट की चपेट में आने से 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आग की चपेट में आने से 10 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए हैं। फिलहाल इस बात की जानकरी अभी सामने नहीं आई है कि विस्फोट क्यों और कैसे हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।