भिलाई।सेंट्रल एवेन्यू मार्ग पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 4 बजे सेक्टर-9 से सेक्टर-6 की ओर जाने वाले मार्ग पर गुंडिचा मंडप के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार, कार क्रमांक CG 07 MB 5986 में दो युवक सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों के शवों को सुपेला स्थित मरच्यूरी में रखा गया है।

मृतकों की पहचान दीपक गुप्ता (23 वर्ष) पिता राजबली गुप्ता, निवासी सड़क नंबर-50, क्वार्टर नंबर 8/एफ, सेक्टर-6 भिलाई और कौशिक दास (15 वर्ष) पिता स्वर्गीय चंदन दास, निवासी सड़क नंबर-33, मकान नंबर 3/ए, सेक्टर-6 भिलाई के रूप में हुई है।








