पंडरिया के पूर्व राजा रघुराज सिंह के नाती एवं राजा पद्मराज सिंह के ज्येष्ठ पुत्र कृष्णराज सिंह का दुखद निधन


पंडरिया। पंडरिया के पूर्व राजा रघुराज सिंह के नाती एवं राजा पद्मराज सिंह के ज्येष्ठ पुत्र कृष्णराज सिंह का दुखद निधन सोमवार को हो गया।वे 74 वर्ष के थे। वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उनका उपचार विगत 9 दिनों से बिलासपुर के अपोलो हास्पिटल में चल रहा था।जहां उनका निधन हो गया। वे सुनील राज, अमर राज एवं आकाश राज के पिता थे।उनका अंतिम संस्कार सोमवार शाम राजपरिवार के निजी मुक्तिधाम में हुआ।इससे पहले बड़े पुत्र सुनील राज का राज तिलक किय्या गया।1947 में देश की आजादी के पश्चात हुए आम चुनाव में उनके पिता पद्मराज सिंह राम राज्य परिषद से यहां के प्रथम विधायक बने थे। उनके निधन से नगर व आसपास के क्षेत्र में शोक व्याप्त है।अंतिम संस्कार के दौरान परिवार जनों के अलावा बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने शामिल हुए।