पाटन। जनपद पंचायत पाटन में इन दिनों प्रशिक्षु सी ई ओ के रूप में पठारे अभिजीत बबन (आई ए एस) ने कार्यभार संभाल लिया है। जानकारी मिली है कि वे आगामी एक माह तक पंचायत राज के कार्य प्रणाली को समझेंगे इसके अलावा वे ग्रामीण क्षेत्र में दौरा कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन की स्थिति पर भी नजर बनाए रखेंगे।







