पंडरिया।शुक्रवार इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं पर होने वाले हिंसा की रोकथाम तथा यौन उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाकर होने वाले अन्याय को रोका जा सके। प्रशिक्षण का उद्घाटन संकुल समन्वयक और मास्टर ट्रेनर दीपक ठाकुर नें छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर प्रारंभ की। प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रारंभ मास्टर ट्रेनर स्मिता यादव तथा मास्टर ट्रेनर संतोष सोनी जी द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा तथा प्रशिक्षण का परिचय उद्देश्य आदि की जानकारी दी गई। उन्होंने उत्पीड़न एवं हिंसा के प्रारंभिक परिचय के रूप में उत्पीड़न के अलग-अलग प्रकार के रूप में संक्षिप्त जानकारी दी गई, जिसमे शारिरीक, मानसिक, मौखिक, आर्थिक, यौन उत्पीड़न, सामाजिक उत्पीडन तथा परिवारिक उत्पीड़न आदि की जानकारी दी गई।
मास्टर ट्रेनर श्री ठाकुर ने लैंगिक समानता विद्यालय में लैंगिक भेदभाव आदि के संदर्भ में जानकारी दी। उनहोने बताया कि अगर कोई हिंसा का शिकार हो रहा है। विद्यालय के पास्को बॉक्स में पत्र डाल सकता है । विद्यालय परिसर में होने वाले उत्पीड़न के संदर्भ में जानकारी दी गई तथा महिलाओं से संबंधिक अधिनियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हर कार्यालय में कमेटी की गठन किया गया है। जहां महिलायें अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अभिव्यक्ति एप लांच किया गया है, यहां भी बालिकाएं शिकायत दर्ज करा सकती है।
बच्चों में होने वाले उत्पीड़न के संदर्भ में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि कैसे-कैसे अपराध छोटे बच्चों के साथ होते है, चाहे वह लड़का हो या लड़की। उनके द्वारा कहा गया कि इस प्रकार का अपराध किसी बच्चों के साथ होता है तो आप बाल संरक्षण विभाग में आए उन बच्चों को न्याय प्राप्त होगी। इस प्रकार सभी विभाग के सम्मानीय वक्ताओं द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान संकुल खैरझिटी पुराना के अंतर्गत सभी प्रधानपाठक व शिक्षक उपस्थित थे !

- August 13, 2023