पोषण के महत्व को लेकर स्कूली बच्चों को दिया गया प्रशिक्षण, दरबार मोखली स्कूल में मितानिनों ने दिया प्रशिक्षण

पाटन।शासकीय मिडिल एवं हाई स्कूल मोखली में स्कूली बच्चों को पोषण के महत्व के बारे में बताने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण मितानिनों द्वारा दिया गया।
किशोरावस्था पोषण की दृष्टि से एक संवेदनशीलसमय होता है, जब तेज शारीरिक विकास के कारण पौष्टिक आहार की माँग में वृद्धि होती है। किशोरावस्था के दौरान लिए गए आहार सम्बन्धीआचरण पोषणसम्बन्धी समस्याओं में योगदान कर सकते हैं, जिसका स्वास्थ्य एवं शारीरिक क्षमता पर आजीवन असर रहता है।


प्रशिक्षण में बताया कि खून की कमी के साथ अन्य खनिजों के भी कमी देखने को मिल रही है। इसका स्वास्थ्य पर बहुत ज्यादा नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।बच्चों को कुपोषण व बीमारी के कुचक्र को विस्तार से समझाया और इससे बचने के लिए पौस्टिक आहार लेने की सलाह दी।इस अवसर पर मितानिन रूखमणी बंछोर संगीत वर्मा ,हेमलता जांगडे अनिता बंछोर सहित स्कूल के स्टाफ उपस्थित रहे।