पंडरिया।संकुल सेमरिया विकासखण्ड धमधा जिला दुर्ग में शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों का कार्यशाला और प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।कार्यशाला का शुभारम्भ मां सरस्वती की छायाचित्र और मूर्ति की पूजा अर्चना और सरस्वती वंदना के साथ हुआ।संकुल समन्वयक सूर्यकांत हरदेल ने कार्यशाला और प्रशिक्षण के रूपरेखा और माड्यूल को बताया ।प्रशिक्षण एवम् कार्यशाला के प्रशिक्षक श्री कुलदीप कुमार देशमुख ने एसएमसी सदस्यों को उनकी भूमिका,कार्य योजना से अवगत कराते हुए प्रारंभ किया।कार्यशाला में तीन प्राथमिक शाला और दो मिडिल स्कूल के एसएमसी सदस्यों नोमिन डहरिया, रोशनी खुटेल,ईश्वर डहरिया,सतरूपा बांधे,कला बाई,संगीता बंजारे एवम समस्त संस्था प्रमुख शामिल हुए।देशमुख जी के द्वारा एसएमसी सदस्यों को कर्तव्यों और दायित्वों के बारे में जानकारी दिया गया। प्रशिक्षण को आगे बढ़ाते हुए अपनी क्षमता को पहचानना, एसएमसी सदस्यों में लोगो का चयन, समिति का सरंचना, जवाबदेही, बैठकों का आयोजन,बैठक में सुझावत्मक एजेंडा,संसाधन सुविधा, बेहतर सीखने सिखाने में भूमिका,विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन,कुछ अलग हटकर काम करने के क्षेत्र में पहल,चित्र पर चर्चा,बच्चो में मूलभूत साक्षरता एवम् गणितीय कौशल विकास में समर्थन एवम् सहयोग,हमारे स्कूल की समीक्षा,विकास पालकों अभिभावकों को शाला से जोड़ने के लिए प्रेरित करना,खेल सामग्री,खिलौना बनाने ,स्थानीय लोक गीतों,कहानी एवम् अन्य विषयो को संग्रहित करने में एसएमसी की भूमिका पर विस्तृत चर्चा परिचर्चा की गई।एक वर्षीय ,त्रिवर्षीय शाला विकास योजना बनाना उन पर क्रियान्वयन करने की दिशा में चर्चा किया गया।संकुल समन्वयक सूर्यकांत हरदेल ने कार्यशाला में सम्मिलित एसएमसी सदस्यों को शाला के अकादमिक और भौतिक क्षेत्र में भागीदारी ,सहयोग के लिए प्रेरित किया,साथ ही सभी सदस्यों को भी स्कूल के गतिविधियों में सहभागिता और समीक्षा के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।शाला में एसडीपी निर्माण के लिए शिक्षको के साथ मिलकर कार्य करने के लिए कहा।इसी बीच उल्लास कार्यक्रम में भी सभी से साहयोग की अपेक्षा किया।असाक्षरों का चिन्हांकन , जागरूकता सीखने सिखाने के लिए पालकों अभिभावकों एसएमसी सदस्यों को सहयोग करने कहा।इस प्रशिक्षण में संकुल समन्वयक सूर्यकांत हरदेल, प्रशिक्षक कुलदीप देशमुख , अनर्जित राय, सूर्यप्रकाश,मिताली दास,युस्मिन,आरती देवांगन,दीप्ति किरण तिर्की,नीलम शशि कुजूर, खिलेंद्र बघेल की उपस्तिथि रही।सबका साथ सबका विकास आओ करके मिलकर काम के संदेश के साथ कार्यशाला का समापन किया गया।







