स्वामी आत्मानंद ऑडिटोरियम में BLOs को SIR पर प्रशिक्षण, SD सूची के परीक्षण सहित शंकाओं का समाधान किया गया


पाटन (दुर्ग):
स्वामी आत्मानंद ऑडिटोरियम में पाटन ब्लॉक के बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLOs) के लिए एक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान पाटन के अनुविभागीय अधिकारी (SDM) लवकेश ध्रुव ने सभी BLOs को ‘स्पेशल इन्सट्रक्शन रीवीजन’ (SIR) विषय पर बारीकी से जानकारी दी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण में लगभग 250 BLOs शामिल हुए। वर्तमान में SIR का कार्य चल रहा है, जिसमें कुछ तकनीकी दिक्कतें भी आ रही हैं। ट्रेनिंग में शामिल BLOs ने इन समस्याओं से एसडीएम पाटन को अवगत कराया और उनके सवालों के जवाब प्राप्त किए।
इसके अलावा, ‘SD सूची’ (शिफ्टेड या डेथ सूची) के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। इसमें उन मतदाताओं की जानकारी शामिल है जिनका निधन हो चुका है अथवा जो गांव से बाहर निवास कर रहे हैं और उनका नाम किसी दूसरी जगह की मतदाता सूची में जुड़ गया है। SDM ने इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।