पण्डरिया- ब्लाक के पाढ़ी में पाढ़ी व बिरकोना संकुल के शाला प्रमुख एवं शिक्षकों का संयुक्त रूप से संकुल स्तरीय एस एम सी प्रशिक्षण मंगलवार को सम्पन्न हुआ।बैठक में मास्टर ट्रेनर किलेश्वरी उमरे, कन्हैया चंद्राकर एवं हमीदुल्ला खान द्वारा एस एम सी के गठन, अधिकार, कर्तव्य, बैठकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि ड्राप आउट, पलायन, कामकाजी , अनियमित बच्चों को शाला लाने , स्कूल की मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने, शिक्षकों की कमी को दूर करने, स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने, असामाजिक तत्वों को शाला परिसर से दूर रखने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में एस एम सी की भूमिका को बढ़ाने के लिए एस एम सी सदस्यों को प्रोत्साहित किया जाना नितांत आवश्यक है।बताया गया कि समुदाय और शाला को जोड़ने में एस एम सी एक सेतु के समान कार्य करेगी। प्रशिक्षण में बताया गया कि एस एम सी सदस्य उसी स्कूल के पढ़ने वाले बच्चों के सक्रिय माता पिता एवं पालक होंगे। एक जनप्रतिनिधि और एक शिक्षाविद् भी एस एम सी के सदस्य होंगे। प्रशिक्षण में जेंडर बैलेंस को हमेशा बनाकर रखनें एवं मातृ शक्तियों को अधिक से अधिक संख्या में शालाओं के साथ जोड़ कर उनकी ऊर्जा का उपयोग उनके ही बच्चों के विकास में करने के लिए बताया गया। उक्त प्रशिक्षण में शिक्षक विकास शुक्ला, विजय चंदेल, शिवकुमार बंजारे के शिक्षक राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, अखिल श्रीवास्तव, रणवीर सिंह, भुनेश्वर साहू, वैभव शर्मा, एस एच खान, नारद साहू, रूपवती जांगड़े, रामप्यारी टेकाम, सुनीता चांदसे, सुभाषिनी चंद्रवंशी, भूपेन्द्र सिंह राठौर, विद्या चंद्राकर, सुलभ श्रीवास्तव, गिरधारी लाल पड़वार, द्वारिका सिंह ध्रुव, विनोद चन्द्रवंशी, बलराम खांडे के साथ अन्य शिक्षकगण सम्मिलित हुए।







