कुम्हारी। शासन के निर्देश के परिपालन में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेतराम चंद्राकर के आदेशानुसार गुरुवार को नगर पालिका परिषद कुम्हारी के सभागार में भारत सरकार की महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के संचालन के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में वेंडर द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों को योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जिसमें योजना के लाभ, पात्रता मापदंड, और आवेदन प्रक्रिया शामिल थी। इस योजना का उद्देश्य घरों पर सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना और लोगों को अपने घरों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत, सरकार घरों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए सब्सिडी भी प्रदान करेगी ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में संजय आईच सहायक राजस्व निरीक्षक, गौरव केशरवानी एवं अन्य राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे।






