कौशल उद्यमिता विकास कार्यक्रम ” स्वावलंबन ”  के माध्यम से विद्यार्थियों को आत्म निर्भर बनाने हेतु प्रारंभ हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम


शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर में विद्यार्थियों को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शिखा अग्रवाल के मार्ग दर्शन में कौशल , प्लेसमेंट और करियर गाइडेंस समिति के संयोजन से आर से टी – ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान दुर्ग और बैंक ऑफ बड़ौदा के माध्यम से एक सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री नरेश केला जी ने अध्यक्षता करते हुए सफल व्यवसाय स्थापित करने के गुणों को साझा किया। उन्होंने बताया कि एक सफल उद्यमी किस प्रकार ना सिर्फ  रोजगार प्रदान करने में सहयोग प्रदान करता है बल्कि देश के आर्थिक विकास में भी  अपनी भूमिका निभाता है । ज्ञातव्य हो कि यह कार्यक्रम पूर्णतः निशुल्क है और 64 विधाओं में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए आर से टी द्वारा आयोजित किया जाता है। शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर में पहली बैच में विद्यार्थी गण मोमबत्ती , अगरबत्ती, फिनायल, हर्बल साबुन हॉर्पिक के निर्माण का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। यह प्रशिक्षण  संस्था की डी एस टी श्रीमती सरोज साहू द्वारा प्रदान किया जा रहा है। महाविद्यालय की प्राचार्य डा शिखा अग्रवाल ने विद्यार्थियों को भविष्य में व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए एक नींव बताया जिससे विद्यार्थी भविष्य में सफल उद्यमी बन सकते है।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आर से टी के डायरेक्टर श्री गुलशन सिंह ने विद्यार्थियों से खुली चर्चा के माध्यम से उनकी रुचियों और भावी योजनाओं को जाना और बताया की  किस प्रकार आर से टी ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को उद्यमिता और व्यवसाय प्रारंभ से लेकर उसका विस्तार करने में भी सहयोग दे रही है। मुख्य अतिथि श्री नरेश केला जी ने कार्यक्रम के दौरान इंडस्ट्रियल लेक्चर प्रस्तुत करते हुए अपनी राइस मिल की स्थापना से लेकर इसकी सफलता को प्रस्तुत किया। इसके साथ ही  विकसित भारत ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रथम गीतांजलि साहू बी एस सी अंतिम, द्वितीय  दिव्या यदु बी कॉम और तृतीय शालिनी ठाकुर बी कॉम को   नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना पर आयोजित छत्तीसगढ़ वेशभूषा के विजेताओं को भी महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में आर से टी के फैकल्टी श्री अमित कुमार द्वारा आई कंसंट्रेशन गेम का आयोजन कर प्रेरित किया। संपूर्ण कार्यक्रम  को सफल बनाने में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन और संयोजन स्किल और प्लेसमेंट प्रभारी श्रीमती चेतना सोनी द्वारा किया गया।