रायपुर
प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को हाईटेक बनाने के लिए राज्य सरकार ने मिशन कर्मयोगी प्लेटफॉर्म 2.0 की शुरुआत की है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक, डेटा एनालिटिक्स, डिजिटल सेवाएं, स्वच्छता प्रबंधन, पेयजल आपूर्ति और आवश्यक दस्तावेजों की त्वरित उपलब्धता से जोड़ा जाएगा। इससे नागरिकों को सेवाएं समय पर और पारदर्शी तरीके से मिल सकेंगी।
डिजिटल उपयोग को बढ़ावा देने जोर
प्लेटफॉर्म 2.0 पर उपलब्ध पाठ्यक्रम केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि डेटा एनालिटिक्स, डिजिटल सेवाएं, पेयजल प्रबंधन और स्वच्छता जैसे विषयों पर भी कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे कार्यक्षमता और सेवा गुणवत्ता में सुधार होगा।
प्रशिक्षण-आधारित प्रणाली
इस व्यवस्था के तहत कर्मचारियों को समय-समय पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे नई तकनीकों और प्रक्रियाओं से परिचित हो सकें। इससे कार्य में पारदर्शिता बढ़ेगी और नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।
सभी नगरीय निकायों में होगा प्रशिक्षण
राज्य के सभी नगरीय निकायों में कर्मचारियों का चरणबद्ध प्रशिक्षण किया जाएगा, जिससे प्रशासनिक कार्यों में दक्षता आएगी और शिकायतों के निराकरण में तेजी आएगी।

सभी नगरीय निकायों में होगा प्रशिक्षण
राज्य के सभी नगरीय निकायों में कर्मचारियों का चरणबद्ध प्रशिक्षण किया जाएगा, जिससे प्रशासनिक कार्यों में दक्षता आएगी और शिकायतों के निराकरण में तेजी आएगी।






