झीट। खेल ग्राम झीट में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एडवेंचर स्पोर्टस क्लब एवं जय महावीर व्यायाम क्लब झीट द्वारा रविवार, 9 अगस्त 2026 को “एक खिलाड़ी–एक पेड़” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में क्लब के खिलाड़ियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पेड़ नीम , जामुल, कटहल, बादाम, अशोक, कदम के पौधे लगाए और उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ एवं हरित वातावरण तथा समाज में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि खेल के साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी प्रत्येक खिलाड़ी का कर्तव्य है। इसी उद्देश्य से क्लब द्वारा समय-समय पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष पवन ठाकुर, सरपंच राजू साहू , ऊसरपंच देवेंद्र पटेल, क्लब के संरक्षक मोहन लाल साहू , मार्गदर्शक रोहित साहू सदस्य राजेश्वर सिन्हा, अनिल मानिकपुरी, जसलोक सिन्हा , गोपेन्द्र सिन्हा, पुरूषोतम सिन्हा, अतुल ठाकुर, संतोष पटेल, गिरीश कौशिक, सूरज ठाकुर , पवन सिन्हा, कोच भूपेश सिन्हा ,चेतन यादव, खिलेश साहू , भोजराम साहू, प्रमोद साहू, आदित्य सिन्हा,सहित क्लब के खिलाड़ी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।







