पंडरिया।ब्लाक के ग्राम महली स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को छात्र संघ का शपथ समारोह एवं निशुल्क साइकिल वितरण का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय की शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्रवण कुमार साहू, उपाध्यक्ष राजेश कुमार चंद्राकर, जनपद सदस्य गजपति, साहू,सरपंच बिसौनी बाई धुर्वे एवं छात्र-छात्राओं के पालक उपस्थित रहे। इन सभी चयनित एवं मनोनीत पदाधिकारी को अध्यक्ष श्री साहू द्वारा उनके कर्तव्य एवं जिम्मेदारी के लिए शपथ दिलाई गई।

जगपति साहू ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने तथा शाला के नाम को रोशन करने की बात कही।साथ ही उन्होंने कहा कि सरस्वती सायकल योजना से बच्चियां आत्मनिर्भर हुई है तथा स्वयं विद्यालय तक पहुंचती हैं।उन्होंने कहा कि बच्चियों की दर्ज संख्या में भी वृद्धि हुई है।
शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्रवण कुमार साहू सहित सभी अतिथियों ने कक्षा नवमी के नव प्रवेशी बालिकाओं को छत्तीसगढ़ शासन के महत्वपूर्ण योजना निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत सायकल प्रदान किया गया। कुल 48 बालिकाओं को साइकिल वितरण किया गया।
इको क्लब के तहत विद्यालय परिसर में अशोक, गुलमोहर, चमेली,चंपा, गुड़हल, नीम ,कटहल अमरूद,जामुन,मूंनगा विभिन्न प्रजाति के पौधे का रोपण किया गया । इस अवसर पर प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।






