पंडरिया।पर्यावरण संरक्षण समिति पंडरिया के सदस्य प्रधान पाठक एस एल कूर्रे ने शनिवार सुबह अपनी पत्नी शशि कूर्रे के जन्मदिन के अवसर पर नगर के पाढ़ी मार्ग में करंज का एक पौधा रोपित कर लोगों को पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया।वहीं पर्यावरण संरक्षण समिति पंडरिया के सदस्यों ने शनिवार को देवउठनी एकादशी के अवसर पर नए बाजार में कदम्ब का एक पौधा रोपित कर सभी लोगों से विभिन्न अवसरों पर पौधारोपण करने की अपील की।इस अवसर पर समिति के मोहन राजपूत, अनुराग ठाकुर, चंद्रप्रकाश राजपूत, राजीव श्रीवास्तव, प्रफुल्ल बिसेन, शैल बिसेन उपस्थित थे।







