पाटन क्षेत्र के ग्राम जामगांव(आर) और कुम्हली में किया वृक्षारोपण


“एक पेड़ मां के नाम” लगाने का किया आह्वान
पाटन। ग्रामवासियों के साथ पौधा रोपण कर उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए संदेश दिया कि हमें आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण संरक्षित करके रखना है, जिसके लिए हर गांव में जिम्मेदारी पूर्वक अधिक से अधिक पेड़ लगाना है।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का अभियान “एक पेड़ मां के नाम” का समर्थन कर कम से कम एक पेड़ लगाने का आह्वान सभी क्षेत्रवासियों से किया है।
इस अवसर पर जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर, नारद साहू, स्थानीय सरपंच रूपेंद्र शुक्ला, टिकेश्वरी ठाकुर, उपसरपंच विजय कुमार, मुकेश कुमार सहित बिहान समूह की महिलाएं, पंचगण और ग्रामवासी उपस्थित रहे।