पाटन। हरेली तिहार के शुभ अवसर पर नगर पंचायत पाटन के मिलपारा वार्ड क्रमांक 6 में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं वार्डवासियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 6 की पार्षद अनिता सरजू साहू सहित तारिणी कहार, शीतल कहार, नूरजहां बेगम, बंटी खान, तरुण देवांगन, राजेश कहार, कुश हिरवानी, युवराज साहू, सोनू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।







