पंडरिया-पर्यावरण संरक्षण समिति पंडरिया द्वारा श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर बुधवार को पाढ़ी रोड में कदम्ब का एक पौधा रोपित कर लोगों से पौधारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए अपील किया गया।साथ ही समिति के सदस्य मुकेश कौशिक के दीदी सुनीता कौशिक व जीजाजी विजय कौशिक ने अपने पुत्र शौर्य कौशिक के जन्मदिन के अवसर पर पाढ़ी रोड में पीपल का एक पौधा लगाकर लोगों को पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया।इस अवसर पर समिति के मोहन राजपूत, अनुराग ठाकुर, मोहन सिंह(राजू), हमीद खान, मुकेश कौशिक, गोविंद रजक, राजीव श्रीवास्तव, कान्हा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।







