जन्मदिन व हरेली के अवसर पर पौधारोपण किया गया


पंडरिया-पर्यावरण संरक्षण समिति पंडरिया के साथ मेट्रो स्टूडियो के संचालक कुमार चन्द्रवंशी ने गुरुवार सुबह अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने सुपुत्र मयंक चन्द्रवंशी के साथ पाढ़ी मार्ग में कदम्ब का एक पौधा रोपित कर लोगों को पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।श्री चन्द्रवंशी प्रतिवर्ष अपने जन्मदिन के अवसर पर समिति के साथ पौधा रोपित करते हैं।गुरुवार को ही नगर के दिव्या फोटो स्टूडियो के संचालक शंकर गुप्ता व उनके सुपुत्र संस्कार गुप्ता ने हरेली पर्व के अवसर पर समिति के साथ पाढ़ी मार्ग में बेल का एक पौधा रोपित कर लोगों से पौधारोपण करने की अपील की।उनके द्वारा जन्मदिन, सालगिरह सहित अनेक अवसरों पर समिति के साथ पौधारोपण किया जाता है।श्री गुप्ता ने सभी लोगों से पौधारोपण करने तथा उसे संरक्षित करने की अपील की है।
इस अवसर पर समिति के मोहन राजपूत, अनुराग सिंह ठाकुर, गोविंद रजक, चंद्रप्रकाश राजपूत, एस एल कुर्रे, राजीव श्रीवास्तव, मुकेश कौशिक, आशीष मिश्रा, हमीद खान, मयंक, संस्कार सहित अनेक लोग उपस्थित उपस्थित थे।