पंडरिया।पर्यावरण संरक्षण समिति पंडरिया के साथ खैरझिटी निवासी व्याख्याता निरंजन जायसवाल की सुपुत्री गरिमा(खुशी) जायसवाल ने रविवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर नगर के पाढ़ी मार्ग में कोनाकार्पस का एक पौधा रोपित कर लोगों को विभिन्न अवसरों पर पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।समिति के सदस्य मोहन राजपूत ने बताया कि श्री जायसवाल अपने व अपने परिवार के सदस्यों के विभिन्न अवसरों पर समिति के साथ नियमित रूप से पौधारोपण किया जाता है तथा समिति के पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण समिति पंडरिया के सदस्यों द्वारा भी रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर नगर के पर नगर के पाढ़ी मार्ग में कदम्ब का एक पौधा लगाकर लोगों से पौधारोपण व उसके संरक्षण करने की अपील की गई। इस अवसर पर समिति के मोहन सिंह राजपूत, अनुराग ठाकुर, गोविंद रजक, एस एल कुर्रे, राजीव श्रीवास्तव, गलीराम बंजारे, आशीष मिश्रा, निरंजन जायसवाल,मुकेश कौशिक उपस्थित थे।







