अंडा। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत ग्राम भोथली में छत्तीसगढ़ के प्रथम त्योहार हरेली के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण एवम पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । उपरोक्त विषय अंतर्गत ग्राम भोथली में प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों को पौधा वितरण एवम आंगनबाड़ी केंद्र और विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया किया गया जिसमे मुख्य रूप दामिनी मुकेश साहू सदस्य जनपद पंचायत दुर्ग उपस्थित थे, साथ ही उन्होंने कहा की सिर्फ पेड़ लगाना हमारी जिम्मेदारी नहीं है बल्कि उसे सहेजना और बड़ा होते तक देखभाल करने की जरूरत है तभी हमारा यह काम सार्थक होगा इस मौके पर ग्राम पंचायत भोथली के सरपंच नेमिन खुटैल , उपसरपंच जितेंद्र साहू, टेनेंद्र(पप्पू)साहू , तोरण निषाद, संतोषी बाई निषाद, प्रेमलता यादव, प्रेमलता साहू आदि पंच गण ,मितानिन दुर्गा साहू ,लालेश्वरी साहू, वंदना साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अर्चना निषाद, रोहित निषाद , सचिव नेश्वर मुजेवार, धर्मेंद्र साहू एवम ग्रामीण जन उपस्थित रहे।







