नेशनल हाइवे से पेड़ हो रहे गायब, मशीनों से काटकर ईट भट्ठों में खपाया जा रहा

राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । नगर के मुंगेली रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास करीब 50 फिट से अधिक ऊंचे अर्जुन के पेड़ को अज्ञात लोगों द्वारा काट दिया गया।शनिवार दरम्यानी रात इन पेड़ों को काटा गया है।पेड़ करीब 50 वर्ष से अधिक पुराना है।पेड़ को इलेक्ट्रॉनिक मशीन से काटा गया है।उक्त मार्ग पर लगातार पेड़ों को काटा जा रहा है।आधे किलोमीटर की दूरी पर वन विभाग का कार्यलय स्थित है तथा लगातार इस मार्ग में वाहन चलते रहता है।इसके बावजूद भी लकड़ी चोरों को भय नहीं है।दो बड़े पेड़ों को काटकर ले गए।लकड़ी चोरों ने पेड़ के एक टहनी को भी उस जगह पर नहीं छोड़ा है।जिससे यह पता चल सके कि यहां पेड़ काटा गया है।लकड़ी को काटने के बाद किसी वाहन से खींचकर ले जाया गया है,जिसका निशान सड़क पर रेहुटा तक दिखाई पड़ रहा है।पंडरिया पुलिस व वन विभाग कार्यालय को इसकी सूचना दी गयी ,जिस पर कार्रवाई की जा रही है।

ईट भट्ठों के लिए काटते हैं पेड़-उक्त मार्ग पर लगातार पेड़ों की कटाई की जा रही है।जिसका उपयोग ईट पकाने के लिए किया जाता है।पहले इनके द्वारा शाखाओं को काटा जाता है,जिसके बाद मुख्य तना को गायब कर दिया जाता है।वन विभाग द्वारा कई बार समझाइस दी जा चुकी है।जिसके बावजूद लकड़ी काटने का कार्य बंद नहीं किया जा रहा है।विभाग को इनके ऊपर कड़ी कार्यवाही करते हुए,परिवहन में प्रयुक्त वाहन को राजसात किया जाना चाहिए।

“जानकारी मिलने पर पता लगाया गया,लकड़ी बरामद हो गई है।जिसे जप्त किया गया है।राजस्व क्षेत्र होने के कारण प्रकरण को राजस्व विभाग को हैंडओवर किया जाएगा।

पूर्णिमा सिंह राजपूत,रेंजर पण्डरिया (पूर्व)