वृक्षों से प्राकृतिक संतुलन बनी रहती है. भारतीय संस्कृति में वृक्षारोपण को श्रेष्ठ धर्म माना गया है – सरपंच दुर्गा पुरूषोत्तम चौधरी


अंडा। फोटो।  दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत आमटी मासाभाट सरपंच श्रीमती दुर्गा पुरुषोत्तम चौधरी द्वारा ग्राम आमटी नदी किनारे वृक्षारोपण कार्य का शुभारंभ किया गया, जिसमे वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ग्रामीण जन मोहन लाल, कुलेश्वर् शर्मा, कन्हैया चौधरी, प्रमोद निषाद, सरिता, भानेश्वरी और संगीता निषाद आदि ग्रामीण जन उपस्थित रहे l सरपंच दुर्गा पुरूषोत्तम चौधरी ने बताया कि कई प्रकार के छायादार फल दार पौधारोपण किया गया,और पौधा का देखभाल सुरक्षा बहुत जरूरी है पौधा को बढ़ा करने का संकल्प लिया जिसमें ग्रामीण जन बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। वृक्ष हमें स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं. फलदार एवं छायादार वृक्ष बारिश को आकर्षित करते हैं. वृक्षों से प्रकृति की नमी बनी रहती है. वृक्षों से प्राकृतिक संतुलन बनी रहती है. भारतीय संस्कृति में वृक्षारोपण को श्रेष्ठ धर्म माना गया है।